पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत

पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत

विज्ञापन

सत्तरकटैया . सहरसा सुपौल बड़ी रेल लाइन के पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पंचगछिया गांव निवासी 55 वर्षीय उदय सिंह के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक देवघर से पूजा कर जनहित से लौट रहा था. पंचगछिया स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नही होने के कारण चलती ट्रेन में कूद गया. ट्रेन से कूदते ही पैर फिसलकर ट्रेन के नीचे चला गया और ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा थाना व रेल पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने सहरसा भेजा. मृतक की पहचान पंचगछिया गांव निवासी उदय सिंह के रूप में की गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी आभा देवी, पुत्र मानस कुमार सिंह व छोटन सिंह को छोड़ गया है. इस घटना को लेकर परिवार में शोक व्याप्त है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जयशंकर सिंह, प्रेमशंकर सिंह, मुखिया रौशन सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह, जदयू नेता किशोर सिंह, वरुण झा सहित कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन