कक्षा एक से 10 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय चार तक रहेंगे बंद
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने एक से 10वीं कक्षा तक सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को अगले चार जनवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया है.
विज्ञापन
शीतलहर को देखते हुए डीएम ने जारी किया निर्देश
सहरसा. जिले में खासकर सुबह एवं शाम को चल रही कोल्ड वेव एवं तापमान में गिरावट की वजह से बच्चों की हेल्थ व जान को खतरा को देखते जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने एक से 10वीं कक्षा तक सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को अगले चार जनवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया है. उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत ज़िले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में एकेडमिक एक्टिविटीज पर इस तरह रोक लगाया है. क्लास 10 तक की एकेडमिक एक्टिविटीज आंगनबाड़ी सेंटर्स अब चार जनवरी तक बंद रहेंगे. मिशन दक्ष एवं बोर्ड एग्जाम से जुड़ी एकेडमिक एक्टिविटीज को इस ऑर्डर से छूट दी गयी है. ग्यारहवीं से आगे की क्लासें पूरी सावधानी के साथ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच चलती रहेंगी. आंगनबाड़ी सेंटर्स बच्चों को गरम पका हुआ खाना देने के लिए सिर्फ़ दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे के बीच ही खुलेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










