कुंभ के बाद अब रेलवे चलायेगी होली स्पेशल ट्रेन

कुंभ के बाद अब रेलवे चलायेगी होली स्पेशल ट्रेन
संगम स्नान के अंतिम दिन करीब 1300 श्रद्धालु सहरसा से प्रयागराज के लिए हुए रवानाबीते 14 दिनों में सिर्फ कुंभ स्पेशल से करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालु सहरसा से गये प्रयागराज 50 लाख का रेल राजस्व हुआ प्राप्त, मंगलवार को रैक था तैयार, पर रेलवे को था भीड़ का इंतजार कुंभ स्पेशल के रैक से होली के स्पेशल चलाने की तैयारी सहरसा. प्रयागराज में महाकुंभ में अंतिम संगम स्नान के एक रोज पहले कोसी क्षेत्र से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सहरसा जंक्शन पर रेलवे पूरी तरह से तत्पर दिखी. संभावना थी कि मंगलवार को श्रद्धालु की भीड़ बढ़ेगी. लेकिन संभावना इसके विपरीत दिखाई दी. हालांकि मंगलवार को भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सहरसा जंक्शन से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रैक पहले से ही तैयार कर रखी थी. लेकिन भीड़ नहीं होने की वजह से सहरसा से कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं किया जा सका. हालांकि प्रयागराज जाने वाले कुछ श्रद्धालुओं ने सहरसा-दानापुर पूणे स्पेशल और सहरसा-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन में प्रयागराज के लिए टिकट ले रखा था. मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे तक करीब सहरसा जंक्शन से प्रयागराज के लिए करीब 200 से अधिक टिकट कटा था. 14 दिनों में सहरसा से 50 लाख का रेल राजस्व प्रयागराज में महाकुंभ का मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा. समस्तीपुर डिवीजन से सहरसा, जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, समस्तीपुर से कई कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया. रेल विभाग के आंकड़ा के मुताबिक 11 फरवरी से 25 फरवरी तक सिर्फ कुंभ स्पेशल से 25 हजार श्रद्धालु सहरसा जंक्शन से प्रयागराज संगम स्नान के लिए गये. बीते 14 दिनों में सिर्फ कुंभ स्पेशल ट्रेन से करीब 50 लाख रेल राजस्व की प्राप्ति हुई. 27 फरवरी तक रहेगी व्यवस्थाएं 26 फरवरी तक प्रयागराज में कुंभ मेला का आयोजन रहेगा. लेकिन 27 फरवरी तक लौटने वाली भीड़ रहेगी. इसे लेकर सहरसा जंक्शन पर जो भी सुविधा और व्यवस्था की गयी है, 27 फरवरी तक यात्रियों को मिलेगी. यात्रियों की सुविधा के स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र व अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा सहरसा जंक्शन पर नोडल आधिकारिक तौर पर तैनात समस्तीपुर डिवीजन के डीसीएम आरके श्रीवास्तव संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ अगले आदेश तक मॉनिटरिंग करेंगे मंगलवार को 1300 श्रद्धालु हुए रवाना मंगलवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु का संगम में अंतिम स्नान होगा. मंगलवार को सहरसा-दानापुर स्पेशल से प्रयागराज जाने के लिए सहरसा जंक्शन से 1300 श्रद्धालु रवाना हुए. रेल सूत्र के मुताबिक शाम 4 बजे तक प्रयागराज के लिए 25 हजार रेल राजस्वं की प्राप्ति हुई. कुंभ के बाद अब चलेगी होली के स्पेशल कुंभ समाप्ति के बाद अब होली स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. होली स्पेशल ट्रेन कहां-कहां से चलेगी, इसके लिए रेलवे ने पहले से प्लान तैयार कर लिया है. सहरसा, रक्सौल, जयनगर, समस्तीपुर, दरभंगा से अमृतसर, लुधियाना, अंबाला और आनंद विहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रेलवे सूत्र के मुताबिक कुंभ स्पेशल के रैक से ही होली स्पेशल ट्रेन चलायी जा सकती है. जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच पर कब्जा मंगलवार को प्रयागराज जाने वाले कुंभ यात्रियों ने सामान्य टिकट लेकर स्लीपर कोच पर कब्जा कर लिया. इसके बाद डीसीएम आरके श्रीवास्तव, डीसीआई सुशील कुमार बरियार के अलावा टिकट चेकिंग स्टाफ ने पूणे-सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन की जांच की व स्लीपर कोच को खाली कराया गया. लगातार की जा रही थी मॉनिटरिंग मंगलवार को सुबह से ही डीसीएम आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेकिंग टीम स्टाफ ट्रेन और प्लेटफार्म पर भीड़ की मॉनिटरिंग करते नजर आये. वहीं आरपीएफ और जीआरपी की पूरी टीम भी मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




