जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, लंबित वितरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, लंबित वितरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश

जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर राहत भरी खबर है. जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी अद्यतन सूचना के अनुसार इंडेन एवं भारत गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त संख्या में भरा एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध है.

विज्ञापन

सहरसा. जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर राहत भरी खबर है. जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी अद्यतन सूचना के अनुसार इंडेन एवं भारत गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त संख्या में भरा एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध है. जानकारी के अनुसार, इंडेन गैस की स्थानीय एजेंसियों ने 15 जून को कुल 1593 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 5038 भरे सिलिंडर उपलब्ध हैं. इंडेन का औसत दैनिक बिक्री आंकड़ा 2073 सिलिंडर है, जबकि बैकलॉग दिनों की संख्या 5.06 बतायी गयी है. वहीं भारत गैस की स्थानीय एजेंसियों द्वारा 15 जून को 907 सिलिंडरों का वितरण किया गया. एजेंसियों के पास फिलहाल 14.2 किलोग्राम के 3511 भरे हुए सिलिंडर उपलब्ध हैं. भारत गैस का औसत दैनिक बिक्री आंकड़ा 1298 सिलिंडर वं बैकलॉग दिनों की संख्या 2.8 है. जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को लंबित गैस सिलिंडर वितरण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन