शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 9:24 PM
शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक गिरफ्तार
बांका. शहर के गांधी चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गांधी चौक पर मोतीपुर निवासी सुनील कुमार साह शराब के नशे मे हंगामा कर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसे के बाद आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया. फूल डेकोरेशन दुकान से थर्मोकोल किया जब्त, वसूला जुर्माना बांका. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए शहर स्थित दो फूल डेकोरेशन दुकान से प्रतिबंधित थर्मोकोल को जब्त किया है. इसके साथ दोनों दुकानदार से तीन हजार रुपए जुर्माना के रूप में वसूला गया. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए सभी दुकानदार को कहा कि अगर पुन: थर्मोकोल बेचते हुए कोई भी दुकानदार पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










