अज्ञात वाहन की ठोकर से ई रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से ई रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत, दो गंभीर

अज्ञात वाहन की ठोकर से ई रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन

पूर्वी कोसी तटबंध के कारू बाबा मंदिर गेट के पास देर रात की घटना आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया यातायात बाधित महिषी. पूर्वी कोसी तटबंध के कारू बाबा मंदिर गेट के पास देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से ई रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गयी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गये. मिली जानकारी के अनुसार नहरवार पंचायत के वार्ड नंबर दो बरेटा निवासी महेंद्र यादव की धर्मपत्नी शांति देवी व गांव के हीं रुदल यादव व सुधा देवी बलिया सिमर यज्ञ स्थल से देर रात अपने गांव ई रिक्शा से वापस आ रहे थे. गांव के समीप पीछे से आ रही अज्ञात वाहन की ठोकर से ई रिक्शा पलट गया व तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों के द्वारा तीनों को इलाज से लिए अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर गेट के समीप सड़क को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. सूचना पर महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार व अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार घटना स्थल पर पहुंचे व पूर्व मुखिया विजय कुमार सिंह व मुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार के सहयोग से ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया व शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. घटना से गांव में मातम का माहौल बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन