सदर थाने में रखे ई रिक्शा के बैटरी की चोरी करता चोर धराया

Updated:
विज्ञापन
सदर थाने में रखे ई रिक्शा के बैटरी की चोरी करता चोर धराया

सदर थाने में रखे ई रिक्शा के बैटरी की चोरी करता चोर धराया

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना पुलिस ने थाना परिसर में जब्त कर रखा गया ई रिक्शा की बैटरी को चोरी करते एक चोर को पहरा पर नियुक्त चौकीदार ने रंगे हाथों पकड़ लिया. जिन्हें अग्रतर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बुधवार को चौकीदार मो अली खान ड्यूटी पर थे. वे थाना का पहरा दे रहे थे. उसी दौरान अचानक दो व्यक्ति थाना पहुंचे और उन्हें सूचना दी कि थाना परिसर में पीछे लगी ई रिक्शा के सीट को हटाकर बैटरी की चोरी की जा रही है. सूचना के बाद चौकीदार मो अली भाग कर उक्त स्थल पहुंचे तो देखा एक चोर बैटरी लेकर भागने का प्रयास कर रहा है. उसके बाद हो हल्ला कर अन्य पुलिस कर्मी के साथ उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. चोर के पास से ई रिक्शा की बैटरी भी बरामद की गयी. जांच करने पर पता चला कि सदर थाना कांड संख्या 335/23 में जब्त हुई ई रिक्शा के बैटरी की चोरी की जा रही थी. गिरफ्तार चोर सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी चौक वार्ड नंबर 6 निवासी परमेश्वर मल्लिक का पुत्र सावन कुमार मल्लिक था. जो बैटरी का चोरी कर उसे बेचकर उस पैसे से नशा और मजा करता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन