पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 5:49 PM
पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी गिरफ्तार
पतरघट . सोमवार की शाम पस्तपार बाजार से पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि सौरबाजार पस्तपार थाना कांड संख्या 343/24 में पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद आरोपी अमरजीत कुमार पिता राजकिशोर यादव ग्राम ठाढ़ी वार्ड पांच पंचायत पस्तपार को पस्तपार बाजार से गिरफ्तार किया गया है. जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मध्य विद्यालय डीबी कॉलोनी में चोरी को लेकर दिया आवेदन सहरसा . मध्य विद्यालय डीबी कॉलोनी प्रधानाध्यापक राजेश अंबष्ट ने विद्यालय में चोरी को लेकर सदर थाना में सनहा दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि पिछले 16 नवंबर को निर्धारित समय पर विद्यालय खोला तो विद्यालय परिसर के उत्तर की ओर के कक्ष जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के साथ विद्यालय का चापाकल भी है. उस कक्षा में लगे ताला को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर कक्षा में चापाकल का ऊपरी हिस्सा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का सात रजिस्टर की चोरी कर ली है. साथ ही पोषाहार के लिए चावल, दाल व अन्य सामग्री की चोरी ताला तोड़कर की गयी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय बंद होने के बाद असामाजिक तत्व चार दिवारी फांद कर प्रवेश करते हैं व नशीली पदार्थ का सेवन करते हैं. जो विद्यालय खोलने के बाद परिसर एवं छत पर फेंके हुए प्रतिबंधित बोतल एवं छोटे-छोटे सीसी से यह पता चलता है. उन्होंने गश्ती की व्यवस्था को सुनिश्चित करते उचित कार्रवाई की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










