भोज खाकर लौट रहे व्यक्ति काे मारी गोली, जख्मी

Updated:
विज्ञापन
भोज खाकर लौट रहे व्यक्ति काे मारी गोली, जख्मी

काशनगर थाना क्षेत्र के अरसी गांव का मामला

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के अरसी गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार की रात भोज खाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी. घायल व्यक्ति काे सोनवर्षाराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, पड़रिया पंचायत के अरसी गांव निवासी दिलीप यादव बुधवार की रात गांव में ही एक कार्यक्रम से भोज खाकर घर लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में उक्त गांव के ही गणेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार दिलीप यादव को रोक गोली चलाने लगा. भगाने के क्रम में एक गोली दिलीप यादव के बायें पैर में लगी. घटना के बाद घायल ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से सोनवर्षाराज सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि घायल दिलीप यादव व नीतीश यादव के बीच आपसी विवाद चल रहा था.

बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई सहित गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन