बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब व चुलाई शराब बरामद, एक तस्कर व एक वारंटी गिरफ्तार

बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब व चुलाई शराब बरामद,
पतरघट . सोमवार की रात पतरघट पुलिस ने एक जगह से पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी जगह से 78.48 लीटर विदेशी शराब बरामद किया व एक नशेड़ी व एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुअनि मदन पंडित पुलिस बल के सहयोग से कपसिया निवासी रामचंद्र यादव के घर छापेमारी कर पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते उनके पुत्र विपुल को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी तरफ गुप्त सूचना पर पीटीसी प्रशांत कुमार पुलिस बल के सहयोग से पतरघट बाजार स्थित ऐयरटेल टावर के निकट झाड़ी में रखा नौ कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसमें दो कार्टून में इंपेरियल ब्लू सुप्रीम ग्रीन 750 एमएल का 24 बोतल, सात कार्टून ऑफिसर च्वाइस 180 एमएल का 336 बोतल दोनों मिलाकर कुल 78.48 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है एवं तस्कर की पहचान की जा रही है. वहीं धबौली निवासी मो मनोवर को नशे की हालत में एवं कोर्ट वारंटी बासा टोला गोलमा निवासी शंभू शर्मा को गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










