मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूर की छह मंजिल छत से गिरकर हुई मौत

Updated at : 10 Mar 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूर की छह मंजिल छत से गिरकर हुई मौत

मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूर की छह मंजिल छत से गिरकर हुई मौत

विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा सौरबाजार . मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भवन-निर्माण का काम कर रहे एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गयी. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार सुबह घटित हुई. मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर स्थित लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में भवन निर्माण का काम कर रहे मधेपुरा जिला के गोरपार थाना क्षेत्र के बीरगांव बेलदारी टोला निवासी मजदूर उपेंद्र सादा के 25 वर्षीय पुत्र लव कुमार की सेटरिंग खोलने के दौरान सोमवार की सुबह छह मंजिल छत से गिरकर मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक लव कुमार विगत छह माह से यहां भवन निर्माण का काम कर रहा था. निर्माण स्थल पर सोमवार को बिना सेफ्टी बेल्ट व जाल लगाए छठी मंजिल पर काम करने के दौरान गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन एवं संवेदक पर बिना सेफ्टी बेल्ट व जाल लगाये काम कराने का आरोप लगाते हंगामा किया. सूचना पर पहुंची बैजनाथपुर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाते मामला को शांत कराया. काॅलेज प्रबंधन द्वारा मृतक मजदूर के आश्रितों को आर्थिक सहायता करते उनके एक परिजन को अस्पताल में योग्यता अनुसार नौकरी देने का वादा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन