ePaper

गुजरात में सिमरी बख्तियारपुर के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गांव में मातम

Updated at : 05 Jan 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में सिमरी बख्तियारपुर के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गांव में मातम

गुजरात में सिमरी बख्तियारपुर के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन

राजकोट जिले के परोला स्थित एक निजी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर था कार्यरत सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरौली गांव निवासी खुशीलाल दास के पुत्र अजित कुमार की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. मिली जानकारी के अनुसार अजित कुमार गुजरात के राजकोट जिले के परोला स्थित एक निजी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. अजित का शव पेड़ में फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतक रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गया हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि खुशीलाल दास के तीन संतान हैं, जिनमें दो पुत्री और एकमात्र पुत्र अजित कुमार था. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह अजित के कंधों पर ही थी. इकलौते कमाऊ सदस्य की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है. परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं जानकारी के अनुसार अजित कुमार का शव सड़क मार्ग से मंगलवार को उसके पैतृक गांव बगरौली लाया जायेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं. वहीं घटना की सूचना पर मुखिया शगुफ्ता परवीन ने मृतक के घर पहुंच शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन