नदी में डूबा खाद लदा ट्रैक्टर, नाव पलटने से मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
नदी में डूबा खाद लदा ट्रैक्टर, नाव पलटने से मची अफरा-तफरी

नदी में डूबा खाद लदा ट्रैक्टर, नाव पलटने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. कनरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब खाद से लदा एक ट्रैक्टर नदी में जा डूबा. जानकारी के अनुसार किनारे पर लगी नाव पर लोडेड ट्रैक्टर को चढ़ाने का कार्य चल रहा था. इस दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया व एक ओर अधिक दबाव पड़ने से नाव पलट गयी. देखते ही देखते ट्रैक्टर सहित पूरा नाव नदी में समा गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व राहत कार्य में जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से नदी में गिरे खाद के पैकेटों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. सूचना मिलते ही कनरिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची व स्थिति का जायजा लिया. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन ट्रैक्टर व खाद के नुकसान से किसानों में निराशा देखी जा रही है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर स्थानीय व्यापारी का था, जो खाद की खेप लेकर तटवर्ती इलाके में आपूर्ति के लिए जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन