शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शिव-पार्वती की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

Updated at : 24 Feb 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शिव-पार्वती की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शिव-पार्वती की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

विज्ञापन

नगर भ्रमण दौरान प्रतिमा पर की गयी पुष्प वर्षा, जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजा इलाका सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया गया. प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शिव-पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का सोमवार दोपहर बाद नगर भ्रमण कराया गया. हटिया गाछी स्थित मंदिर परिसर से भगवान शिव, पार्वती, गणेश व नंदी बाबा की मूर्तियों को वाहन पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर परिसर से निकल कर दुर्गा स्थान गली, पोस्ट आफिस गली, मुख्य बाजार, स्टेशन चौक से पोखर रोड होते हुए मूर्तियों को वापस मंदिर में लाया गया. जिसमें दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे.नाच-गान के साथ भ्रमण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया. इस दौरान सभी श्रद्धालु के हाथ में भगवा ध्वज लहरा रहा था और लगातार पुष्प वर्षा की जा रही थी. बड़ी संख्या में शहर के बुद्धिजीवी व बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस कार्यक्रम में पूरे जोश से शामिल हुई. इस दौरान जय भोलेनाथ के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में बदल गया. कमेटी से जुड़े रतन भगत ने बताया कि बुधवार को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन कर दिया जायेगा. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना बुधवार सुबह से ही आरंभ हो जायेगी. क्रमबद्ध तरीके से सभी देवताओं को स्थापित किया जायेगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में ही शिव कथा का भव्य आयोजन हो रहा है. जिसमें अयोध्या से आये आचार्य शिवम मिश्र कात्यायन भगवान की स्तुति अपने प्रवचन पाठ में कर रहे हैं. इस मौके पर डॉ प्रमोद भगत, दीपक महंथ, राजकुमार पोद्दार, संजय भगत, राकेश कुमार, उमेश गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, कार्तिक चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे. फोटो – सहरसा 12 – नगर भ्रमण के दौरान मौजूद श्रद्धालु.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन