पहले की दुकान में चोरी, अब मांगी रंगदारी

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित महावीर स्थान के समीप संतोष कुमार की कपड़े की दुकान में अज्ञात चोरों ने लगभग 55 हजार मूल्य के रेडिमेड कपड़े सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. दूसरे दिन एक मोबाइल से फोन पर 50 हजार की रंगदारी की मांग की गयी. सदर थानाध्यक्ष को दिये […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित महावीर स्थान के समीप संतोष कुमार की कपड़े की दुकान में अज्ञात चोरों ने लगभग 55 हजार मूल्य के रेडिमेड कपड़े सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. दूसरे दिन एक मोबाइल से फोन पर 50 हजार की रंगदारी की मांग की गयी. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि दस मई की रात्रि अन्य दिनों की तरह दुकान बंद कर घर चले गये थे.
सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का एस्बेस्टस तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. अपने स्तर से काफी खोजबीन के बावजूद कुछ सफलता नहीं मिली. दूसरे दिन उसके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7544931930 से कॉल आया कि ज्यादा उड़ते हो. गायब सामान को खाेजने की कोशिश की तो गोली मार देंगे, नहीं तो 50 हजार रंगदारी दो और कहीं किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है. उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




