रिटायर्ड शिक्षक के घर से अष्टधातु की मूर्ति सहित लाखों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र की घटना मधेपुरा जिले के ध्रुवपट्टी घैलाढ़ गांव गया हुआ था परिवार सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में जनवरी के पहले दिन से शुरू हुई चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर गंगजला का है. चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार […]
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र की घटना
मधेपुरा जिले के ध्रुवपट्टी घैलाढ़ गांव गया हुआ था परिवार
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में जनवरी के पहले दिन से शुरू हुई चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर गंगजला का है. चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार सिंह के घर की कुंडी काट कर मां तारा की अष्टधातु की मूर्ति सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली. पीड़ित शिक्षक के पुत्र मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव राजीव सिंह ने बताया कि मधेपुरा जिले के ध्रुवपट्टी घैलाढ़ गांव स्थित घर के छत की ढलाई करने सपरिवार गया था. गुरुवार की अहले सुबह पता चला कि घर में चोरी हो गयी है. गांव से आने पर देखा कि मुख्य दरवाजा सही अवस्था में था, लेकिन अंदर के दरवाजे की कुंडी कटी हुई थी.
चोरों ने मां तारा की अष्टधातु की मूर्ति, एलइडी टीवी, पुरानी टीवी, साइकिल, चादर, तकिया कवर, केबल सेट टॉप बॉक्स सहित लाखों की चोरी कर ली. गेट के पास खून का धब्बा भी है. सूचना मिलते ही सदर थाना के सअनि अवधेश राम पीड़ित के घर पहुंच मामले की तहकीकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




