करंट से भैंस की मौत, सड़क जाम

नवहट्टा : बिजली विभाग की लापरवाही से गुरुवार सुबह नवहट्टा पश्चिम निवासी मो खुरखुर की एक भैंस की मौत बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से हो गयी. जबकि एक पांच वर्षीय बालक बिजली के करंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गया. घटना के बाद पशुपालक ने नवहट्टा-मुरादपुर पथ को […]
नवहट्टा : बिजली विभाग की लापरवाही से गुरुवार सुबह नवहट्टा पश्चिम निवासी मो खुरखुर की एक भैंस की मौत बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से हो गयी. जबकि एक पांच वर्षीय बालक बिजली के करंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गया. घटना के बाद पशुपालक ने नवहट्टा-मुरादपुर पथ को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया.
अंचलाधिकारी शफी अख्तर व थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार की वार्ता असफल रही. लोग बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. स्थानीय लोग मो खुरखुर, प्रणव प्रताप राघव, मो तोकीर, मो कलाम, मो बबलू, समिति सदस्य सफिउल्लाह कारि का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से प्रखंड क्षेत्र में बिजली के करंट से लगातार घटना हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




