राइस मिल संचालक से मांगी 50 लाख की रंगदारी

सौरबाजार(सहरसा) : सूहथ पंचायत के अर्राहा गांव में मंगलवार को जनता राइस मिल के संचालक राजेश कुमार के पिता को अपराधियों ने हथियार दिखा कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. दहशतजदा संचालक राजेश कुमार ने इस संबंध में सौर बाजार थाने को आवेदन देकर न्याय […]
सौरबाजार(सहरसा) : सूहथ पंचायत के अर्राहा गांव में मंगलवार को जनता राइस मिल के संचालक राजेश कुमार के पिता को अपराधियों ने हथियार दिखा कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. दहशतजदा संचालक राजेश कुमार ने इस संबंध में सौर बाजार थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
राजेश ने बताया कि एक अपराधी की पहचान की गयी है जो सूहथ पंचायत के सिररही टेमाटोला निवासी नवीन यादव है. जो हाल के ही दिनों में जेल से जमानत पर बाहर आया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




