जल गया 10 लाख का कपड़ा

Published at :19 Apr 2017 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
जल गया 10 लाख का कपड़ा

सहरसा : स्थानीय पूरब बाजार हटियागाछी ढाला के निकट लक्ष्मी गारमेंट्स में सोमवार की रात्रि लगी आग से लाखों के रेडिमेड वस्त्र जल गये. पीड़ित दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि 9.30 बजे दुकान बंद कर गांधी पथ स्थित घर चला गया था. रात्रि करीब 11 बजे दुकान के निकट के लोगों […]

विज्ञापन

सहरसा : स्थानीय पूरब बाजार हटियागाछी ढाला के निकट लक्ष्मी गारमेंट्स में सोमवार की रात्रि लगी आग से लाखों के रेडिमेड वस्त्र जल गये. पीड़ित दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि 9.30 बजे दुकान बंद कर गांधी पथ स्थित घर चला गया था. रात्रि करीब 11 बजे दुकान के निकट के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलने की जानकारी दी. आनन-फानन में दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान के भीतर आग लगी है. इसकी जानकारी तत्काल अग्निशामक विभाग को दी.

अग्निशामक दल व स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लगभग 10 लाख से अधिक मूल्य के रेडिमेड वस्त्र जल गये व दुकान को भी काफी क्षति हुई है. दुकान के सभी रैक पूरी तरह जल गये. वहीं गल्ले में रखी लगभग छह हजार की राशि जल गयी है. सबके सहयोग से बगल की दुकानें बच गयीं. उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन