इलाज के दौरान अमित झा की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2017 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : बनगांव में बीते शुक्रवार को छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला करनेवाले शातिर अपराधी अमित झा की मौत शनिवार की अहले सुबह डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. शातिर की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि पुलिस की ओर से की […]
विज्ञापन
सहरसा : बनगांव में बीते शुक्रवार को छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला करनेवाले शातिर अपराधी अमित झा की मौत शनिवार की अहले सुबह डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. शातिर की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि पुलिस की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में
इलाज के दौरान…
जख्मी अमित घटनास्थल से भाग गया था, जिसे सर्च अभियान के दौरान गिरफ्तार कर सदर अस्पताल लाया गया था. वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने की वजह से दरभंगा रेफर कर दिया गया था.
इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में शातिर को दरभंगा में भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुबह छह बजे उसकी मौत हो गयी. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमित रंजन, गौतम नाथ झा, नवहट्टा के रमौती निवासी मो कौसर, हटियागाछी निवासी अखलाक सहित राहुल झा व रखवाला ठाकुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इनलोगों के पास से बनगांव में कारबाइन, पिस्टल, 29 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था. ज्ञात हो कि चर्चित अनिल मुखिया हत्याकांड के अलावा इंडसइंड बैंक के कर्मी नीरज सिंह हत्याकांड में भी अमित झा शामिल था. इधर शातिर की मौत की खबर मिलते ही मुरादपुर स्थित उसके घर में मातम का माहौल है. डॉक्टरों ने बताया कि अमित झा के सीने में गोली लगने से शरीर में संक्रमण बढ़ गया, जिसे आइसीयू में भरती करने के बावजूद बचाया नहीं जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




