हथियारों का गढ़ बना बनमा

Published at :16 Apr 2017 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
हथियारों का गढ़ बना बनमा

सहरसा- खगड़िया : जिला की सीमा पर स्थित बनमा इटहरी हमेशा से अपराधियों का सॉफ्ट जोन रहा. सीमावर्ती इलाकों का विकास से दूर रहना यहां अपराध पनपने की मुख्य वजह में से एक है. शनिवार को हुई गोलीकांड में घटनास्थल से पकड़ाये हेमंत कुमार साजन ने हथियार खरीदने की बात स्वीकार की है, जो बनमा […]

विज्ञापन

सहरसा- खगड़िया : जिला की सीमा पर स्थित बनमा इटहरी हमेशा से अपराधियों का सॉफ्ट जोन रहा. सीमावर्ती इलाकों का विकास से दूर रहना यहां अपराध पनपने की मुख्य वजह में से एक है. शनिवार को हुई गोलीकांड में घटनास्थल से पकड़ाये हेमंत कुमार साजन ने हथियार खरीदने की बात स्वीकार की है,

जो बनमा के हथियार के गढ़ पर बढ़ने की बात को मजबूती देता है. विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि बनमा इन दिनों अपराध तस्करी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. यहां छोटे हथियार काफी बड़ी मात्रा में बनाये जाते हैं और ग्राहकों को डिलेवरी तक दी जाती है, लेकिन प्रशासन कान में तेल डाल कर सोया रहता है.

ओपी में जुटी लोगों भीड़
शनिवार दोपहर जैसे ही बनमा इटहरी में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र सहनी पर गोली चलने की खबर प्रखंड में फैली ओपी में बनमा के ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया. इस वजह से बीच- बीच में भीड़ बढ़ने पर बनमा ओपी अध्यक्ष ओपी के बाहर आ कर ग्रामीणों से मिलते और ग्रामीणों को धैर्य रखने की बात कही. महिलाओं ने बताया कि बड़ा बाबू, काफी निक लोग छैय और उनकरा साथ ऐना भैले जे बड़ दुःख के बात छैय.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन