गांव में घेराबंदी से भाग जाता था शूटर अमित

Published at :15 Apr 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में घेराबंदी से भाग जाता था शूटर अमित

नवहट्टा. स्थानीय थाना के कई लूटकांड के नामजद अभियुक्त मुरादपुर गांव के पचास हजार के इनामी अपराधी अमित झा को नवहट्टा व सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बनगांव में छापेमारी की गयी. अमित को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. उसका इलाज […]

विज्ञापन
नवहट्टा. स्थानीय थाना के कई लूटकांड के नामजद अभियुक्त मुरादपुर गांव के पचास हजार के इनामी अपराधी अमित झा को नवहट्टा व सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बनगांव में छापेमारी की गयी. अमित को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. उसका इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है. अमित झा की गिरफ्तारी से मुरादपुर गांव में सन्नाटा छाया हुआ है.
लोग इस प्रकरण पर एक दूसरे से बात करने से कतराते देखे गये.
नवहट्टा के तीन कांड में है नामजद अभियुक्त : मुरादपुर गांव निवासी अमित झा स्थानीय थाना में कई लूट कांड के नामजद अभियुक्त है. थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि मिसरोलिया निवासी रोशन कुमार यादव की मोटरसाइकिल व चालीस हजार की नकदी की लूट नवहट्टा पश्चिम पंचायत के बलवा पुल के पास हुई थी. जिसमें कांड संख्या 90/09दर्ज की गयी थी. वर्ष 2009 में ही चंद्रायण बलुआहा पथ में कुंदह पुनर्वास पुल के पास मोहनपुर गांव निवासी मो निषाद के मोटरसाइकिल व चालीस हजार नकदी लूट के मामले में 122/09 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वर्ष 2011 में मुरादपुर पंचायत के धर्मगाछी चौतारा पुल के पास स्थानीय थाना पुलिस ने अमित झा को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की थी. साथ ही जिले के अन्य अपराघिक मामले में पुलिस को अमित की तलाश थी.
तीन बार की गांव की घेराबंदी : नवहट्टा पुलिस ने जिले के अन्य थाना व पुलिस बल की मदद से अप्रैल माह में मुरादपुर गांव में तीन बार छापेमारी की. लेकिन तीनों बार अमित पुलिस को चकमा देने में सफल रहा व पुलिस बैरंग मुरादपुर से लौटती रही. लेकिन नवहट्टा थानाध्यक्ष द्रवेश ने हार नहीं मानी. अमित व द्रवेश की आंख-मिचौनी का खेल जारी रहा. आखिरकार द्रवेश ने बनगांव में इस आंख मिचौली खेल का पटाक्षेप कर अमित को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ही लिया. इस छापेमारी में थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार के साथ अवर निरीक्षक बबन सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन