जिले में बिना डिग्री वाले फर्जी डॉक्टरों की बाढ़

Published at :06 Apr 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में बिना डिग्री वाले फर्जी डॉक्टरों की बाढ़

सहरसा : शहर में बिना डिग्री वाले फर्जी डॉक्टरों की बाढ़ आ गयी है. वे मरीजों के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं. फर्जी डॉक्टरों द्वारा क्लिनिक व नर्सिंग होम खोल बेहिचक दवाई लिखी जा रही है. सूई लगायी जा रही है. यहां तक कि मरीजों के शरीर में बेधड़क ब्लेड चला कर ऑपरेशन […]

विज्ञापन

सहरसा : शहर में बिना डिग्री वाले फर्जी डॉक्टरों की बाढ़ आ गयी है. वे मरीजों के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं. फर्जी डॉक्टरों द्वारा क्लिनिक व नर्सिंग होम खोल बेहिचक दवाई लिखी जा रही है. सूई लगायी जा रही है. यहां तक कि मरीजों के शरीर में बेधड़क ब्लेड चला कर ऑपरेशन भी किये जा रहे हैं. ऐसी फर्जी व जानलेवा स्वास्थ्य सेवाओं की सारी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को है. लेकिन नकेल कसने अथवा किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने से ऐसे फर्जी डॉक्टरों का धंधा फलता-फूलता जा रहा है और गरीब मरीज इनके झांसे में आकर अपनी जान गंवाते जा रहे हैं.

वर्ष 2014 के नवंबर माह में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ भोलानाथ झा के निर्देश पर कई तथाकथित चिकित्सकों के प्रमाण पत्र व शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कागजातों की जांच की गयी थी. जिसमें होमियोपैथ चिकित्सक मुरलीधर साह को छोड़ अन्य दस ने अपने डिग्री से संबंधित आवश्यक कागजात जमा नहीं किया था. सिविल सर्जन डॉ भोलानाथ झा ने बताया था कि जांच के दौरान डॉ मुरलीधर साह ने अपना होमियोपैथ की डिग्री प्रस्तुत की थी. जिन्हें केवल होमियोपैथ की दवाई लिखने का निर्देश दिया गया था.

सीएस ने सौर बाजार के शिवशंकर सिंह जो दवा दुकानदार है, बनगांव रोड के संजय सिन्हा जो आरएमपी हैं, मीरा सिनेमा रोड में क्लिनिक चलाने वाले नेत्र सहायक गौरी शंकर को नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगाने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन