सहरसा : Rs 20 लाख नहीं लूटे तो बैंककर्मी को मारी गोली

सहरसा : गुरुवार को जिले के इंडसइंड बैंक के कर्मी को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी. मधेपुरा जिला के घैलाढ़ निवासी बैंककर्मी नीरज कुमार सिंह अपने सहयोगी मनोज कुमार शर्मा के साथ शहर के मारूफगंज स्थित एक्सिस बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे. इतने में रास्ते से ही बाइक सवार अपराधी उसके […]
सहरसा : गुरुवार को जिले के इंडसइंड बैंक के कर्मी को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी. मधेपुरा जिला के घैलाढ़ निवासी बैंककर्मी नीरज कुमार सिंह अपने सहयोगी मनोज कुमार शर्मा के साथ शहर के मारूफगंज स्थित एक्सिस बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे. इतने में रास्ते से ही बाइक सवार अपराधी उसके पीछे लग गये. मौका देखते ही उन्होंने बैंककर्मी से पैसे लूटने की कोशिश की.
नाकाम रहने पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी. अपराधियों ने बैंककर्मी पर तीन चक्र गोलियां चलायीं. जिसके बाद वे जख्मी होकर गिर पड़े. गोली चलाने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




