मकई खेत में बन रही थी शराब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

महिलाअों ने बोला धावा, महुआ शराब बनाने वाला हुआ फरार सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी अंर्तगत धाप बाजार के निकट महिलाओं ने खोजा सिमरी : सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी अंर्तगत धाप बाजार के निकट मकई के खेत से ग्रामीण महिलाओं ने महुआ बरामद किया है. हालांकि महिलाओं के आने की खबर सुनते […]
विज्ञापन
महिलाअों ने बोला धावा, महुआ शराब बनाने वाला हुआ फरार
सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी अंर्तगत धाप बाजार के निकट महिलाओं ने खोजा
सिमरी : सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी अंर्तगत धाप बाजार के निकट मकई के खेत से ग्रामीण महिलाओं ने महुआ बरामद किया है. हालांकि महिलाओं के आने की खबर सुनते ही महुआ शराब बनाने वाला भाग खड़ा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग पांच दर्जन लाठी पार्टी महिलाओं को धाप बाजार और बिंद टोली के बीच मकई के खेत में महुआ बनाये जाने की खबर मिली. जिसके बाद महिलाओं ने मकई के खेत में घुस कर खोजबीन शुरू की. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं ने महुआ बनाने वाले स्थान को खोज निकाला. महिलाएं जब उक्त स्थल पर पहुंची, उस वक्त भी महुआ बनाया जा रहा था.
हालांकि महुआ बनाने वाला मौका देख कर फरार हो गया. महिलाओं ने बताया कि बीते कुछ महीनों से महुआ बनाने की बात सामने आ रही थी. जिसके बाद हमने खोजबीन शुरू की और आज सफलता हाथ लगी. वहीं सूत्र बताते है कि पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कई जगह गुपचुप तरीके से महुआ बनाया जाता है. लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. इस संबंध में चिड़ैया ओपी प्रभारी राजीव लाल पंडित ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है. एएसआइ सुनील कुमार को दल-बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




