जर्जर बस पड़ाव भवन दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

पिपरा : एनएच 106 बिनोवा मैदान के सामने बना बस पड़ाव कभी भी धाराशायी हो सकता है. जानकारी अनुसार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बनाये गये बस पड़ाव जर्जर हो गये हैं. जिसके कारण यहां के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि इसको लेकर विभागीय पदाधिकारी को कहा […]
पिपरा : एनएच 106 बिनोवा मैदान के सामने बना बस पड़ाव कभी भी धाराशायी हो सकता है. जानकारी अनुसार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बनाये गये बस पड़ाव जर्जर हो गये हैं. जिसके कारण यहां के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि इसको लेकर विभागीय पदाधिकारी को कहा गया है. लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है. मालूम हो कि दो दशक पूर्व बने बस पड़ाव का निर्माण यात्रियों के सुविधा हेतु बनाया गया था.
लोगों ने बताया का जिस समय उक्त पड़ाव का निर्माण किया गया था. उस वक्त परिवहन कर्मी पड़ाव में रहते थे. लेकिन सरकार द्वारा राज्य पथ परिवहन निगम की बसें बंद कर दिये जाने के बाद यहां से कर्मी भी चले गये. जिसके बाद उक्त बस पड़ाव के रख-रखाव का ध्यान नहीं रखा गया. इतना ही नहीं बस पड़ाव क्षतिग्रस्त हो जाने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. लोगों ने बताया कि समय रहते अगर इस पड़ाव का मरम्मती कार्य नहीं करवाया गया तो लोगों की जाने भी जा सकती है. बमबम चौधरी ने बताया कि बस पड़ाव कब क्षतिग्रस्त हो जायेंगे कहना मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




