छोटी की हत्या से समाज हुआ कलंकित

सत्तरकटैया : बारा गांव में रविवार की देर शाम महज पचास हजार रुपये दहेज के कारण छोटी की हत्या कर दी गयी. पति सिकेंद्र राम सहित परिवार के सास व ससुर सभी रिश्तेदारों ने मिल कर छोटी की गला दबा कर हत्या हुई. लेकिन उसे बचाने का प्रयास किसी ने नहीं किया. पति ने पत्नी […]
सत्तरकटैया : बारा गांव में रविवार की देर शाम महज पचास हजार रुपये दहेज के कारण छोटी की हत्या कर दी गयी. पति सिकेंद्र राम सहित परिवार के सास व ससुर सभी रिश्तेदारों ने मिल कर छोटी की गला दबा कर हत्या हुई. लेकिन उसे बचाने का प्रयास किसी ने नहीं किया. पति ने पत्नी के रिश्ते, सास व ससुर ने बहू के रिश्ते को भुला दिया.
दो वर्ष पहले बलवाहाट बरसम निवासी जगदीश राम के घर सिकेंद ने छोटी के साथ सात फेरे लिये थे और एक साथ जीने और मरने की कसम खायी थी. छह माह पहले एक पुत्र को भी जन्म दिया था. लेकिन थोड़े से पैसे के लालच ने एक विवाहिता की जान लेने ली. क्षेत्रवासियों ने दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है.
इस पूरे प्रकरण में समाज ने भी आगे बढ़ कर एक अबला पर हमला रोकने की कोशिश नहीं की. छोटी के भाई मुन्ना ने हत्या का आरोप बहनोई सहित परिवार के दस सदस्यों पर लगाते हुए बिहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस घटना की निंदा करते हुए जिला पार्षद प्रियंका आनंद ने दोषी को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




