रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलरी व्यवसायी को घर घुस कर पीटा

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल वार्ड नंबर 20 निवासी स्वर्ण व्यवसायी मनोज स्वर्णकार व परिवार के अन्य सदस्यों से रंगदारी नहीं देने पर मारपीट की गयी. उन्हें जख्मी कर दिया गया. जख्मी व्यवसायी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर थाना पुलिस को दिये फर्द बयान में जख्मी ने कहा […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल वार्ड नंबर 20 निवासी स्वर्ण व्यवसायी मनोज स्वर्णकार व परिवार के अन्य सदस्यों से रंगदारी नहीं देने पर मारपीट की गयी. उन्हें जख्मी कर दिया गया. जख्मी व्यवसायी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर थाना पुलिस को दिये फर्द बयान में जख्मी ने कहा कि मुहल्ला के ही इंद्रदेव यादव ने होली व उससे पहले दो लाख रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर बीते 18 मार्च को अचानक गेट में धक्का मार कर मुहल्ले के ही सौरभ कुमार, दीपक कुमार, मनोरमा देवी परिसर में हथियार के साथ प्रवेश कर गये और परिसर में काम कर रहे मजदूर रमेश पासवान के साथ गाली-गलौज करने लगे.
विरोध करने पर मेरे साथ भी गाली गलौज की. सौरभ ने लोहे के रड से जान मारने की नीयत से वार किया, तो हाथ से बचाया. दीपक ने लाठी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. आरोपितों ने मजदूर के साथ भी मारपीट की. बीच-बचाव करने आये मेरी पत्नी अलका व पुत्र रोहित के साथ भी मारपीट करने लगे. मारपीट में रोहित की आंख में गंभीर चोट लगी है. वहीं पत्नी के साथ अश्लील हरकत की. उन्होंने कहा कि रंगदारी की रकम नहीं देने के कारण सभी मारपीट कर भयभीत करना चाहते हैं.
जख्मी ने कहा कि आरोपितों ने मेरे गले से सोने की चेन, जेब से मजदूर को देने के लिए रखे पैसे व पत्नी के गले से मंगलसूत्र निकाल लिया. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश भारती ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




