निगरानी कर रहा है आयकर विभाग

Published at :20 Mar 2017 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
निगरानी कर रहा है आयकर विभाग

सोशल मीडिया. संभल कर करें पोस्ट सहरसा : आलीशान मकान में गृहप्रवेश, महंगी लग्जरी चार पहिया वाहनों से यात्रा का फेसबुक आदि सोशल साइट पर फोटो टैग करना फैशन बन गया है. मकान, कार और विदेश दौरे की फोटो पर लाइकिंग और कमेंट्स पढ़ कर मिलने वाली खुशी कभी भी जांच की जद में आ […]

विज्ञापन

सोशल मीडिया. संभल कर करें पोस्ट

सहरसा : आलीशान मकान में गृहप्रवेश, महंगी लग्जरी चार पहिया वाहनों से यात्रा का फेसबुक आदि सोशल साइट पर फोटो टैग करना फैशन बन गया है. मकान, कार और विदेश दौरे की फोटो पर लाइकिंग और कमेंट्स पढ़ कर मिलने वाली खुशी कभी भी जांच की जद में आ सकती है. महंगे खर्च वाली फोटो टैग करने वालों को पता नहीं है कि उनकी फेसबुक आइडी आयकर विभाग के रडार पर है. फेसबुक के लाखों अकाउंट पर महंगे मकान, महंगी कार, विदेश दौरे आदि की फोटो देख केंद्रीय एजेंसी गुपचुप तरीके से जांच कर रही है. जांच के दायरे में कोसी प्रमंडल के कई बड़े लोग भी हैं. केंद्रीय एजेंसी पहले टैग फोटो का सत्यापन करेगी. उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. आरंभिक छानबीन के बाद केंद्रीय एजेंसी नोटिस भेज कर पूछताछ शुरू करेगी. केंद्रीय एजेंसी महीनों से सोशल साइट्स पर नजर रखे हुए है.
फेसबुक से गायब होने लगे हैं लोग : सीबीडीटी के माध्यम से निगरानी शुरू होने की सूचना के बाद से शहर के कई जाने माने लोगों ने फेसबुक से किनारा कर लिया है. फेसबुक से अकाउंट डिलीट करने का कारण पूछने पर उनका रटा सा जवाब होता है व्यस्त हो गया हूं. समय ही नहीं मिलता है. इतना ही नहीं अपने घरों के बच्चों और महिला सदस्यों को भी फेसबुक से हटवा दिया है.
पोस्ट करने में बरत रहे हैं सावधानी : फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने में इन दिनों काफी सावधानी बरती जा रही है. सामाजिक आयोजनों, घरेलू उत्सवों,पर्यटन स्थलों के भ्रमण, हवाई यात्रा, महंगी लक्जरी वाहनों पर यात्रा करने का फोटो पोस्ट कर चुके लोगों के हाथ पांव फूलने लगे हैं.
फोटो टैग करना पड़ सकता है भारी
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आयकर व वित्त सलाहकार सुनील कुमार झा कहते हैं कि मकान और महंगी कार में निवेश, विदेश दौरे पर खर्च के अलावा महंगे सामाजिक आयोजनों की फेसबुक पर टैगिंग महंगी पड़ने वाली है. टैग करने वालों की आयकर विभाग निगरानी कर रहा है. सलाहकार के मुताबिक सोशल मीडिया पर सक्रिय बहुत लोग निशाने पर हैं.
सॉफ्टवेयर से हो रही है निगरानी
सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस) सोशल साइट पर निगरानी के लिए खास तरह का सॉफ्टवेयर उपयोग कर रहा है. सोशल साइट्स पर अपलोड होने वाली खास फोटो की सॉफ्टवेयर से निगरानी हो रही है. अपनी सूचना प्रौद्योगिकी इकाई सॉफ्टवेयर से सूचना मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी आगे जांच शुरू करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन