सीओ-थानेदार मिल कर करें भूमि विवाद का निबटारा

सहरसा : जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक अपर समाहर्ता धीरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में राजस्व के प्रभारी पदाधिकारी शत्रुंजय मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सभी सीओ, सभी सीआइ मौजूद थे. बैठक में लक्ष्य पूरा करने एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. ऑपरेशन […]
सहरसा : जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक अपर समाहर्ता धीरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में राजस्व के प्रभारी पदाधिकारी शत्रुंजय मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सभी सीओ, सभी सीआइ मौजूद थे. बैठक में लक्ष्य पूरा करने एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
ऑपरेशन दखल दहानी में संतोषजनक प्रगति लाने का निर्देश दिया. लंबित वादों की समीक्षा कर निष्पादन, जल निकाय के अतिक्रमण एवं सड़क अतिक्रमण में स्थायी एवं अस्थायी दोनों प्रकार के अतिक्रमण हटाने, अगली बैठक में गत बैठक का प्रतिवेदन भी रखने, हल्का ऑफिस को सरकारी भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. साथ ही जहां सरकारी कचहरी भवन नहीं है, वहां का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




