हुड़दंगियों व शराबियों पर रहेगी नजर

Published at :12 Mar 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
हुड़दंगियों व शराबियों पर रहेगी नजर

सहरसा : शांतिपूर्ण व शराबमुक्त होली मनाने को लेकर सदर थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. सदर अनुमंडल पदाधिकारी मो जहांगीर आलम, मुख्यालय डीएसपी गणपति ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष भाई भरत की संयुक्त अध्यक्षता व पुअनि नीतेश कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में हरेक साल की तरह इस साल भी […]

विज्ञापन

सहरसा : शांतिपूर्ण व शराबमुक्त होली मनाने को लेकर सदर थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. सदर अनुमंडल पदाधिकारी मो जहांगीर आलम, मुख्यालय डीएसपी गणपति ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष भाई भरत की संयुक्त अध्यक्षता व पुअनि नीतेश कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में हरेक साल की तरह इस साल भी होली शांतिपूर्ण व आपसी भाइचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते अधिकारियों ने कहा कि होली पर प्रशासन की नजर है. खासकर होली के आर में उपद्रव मचाने वाले हुड़दंगियों व शराबियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. वही बाइकर्स गैंग बख्शे नहीं जायेंगे.

होली को लेकर विशेष गश्ती की व्यवस्था की गयी है. वही सिविल ड्रेस, पैंथर व अतिरिक्त बाइक जवानों की तैनाती की गयी है, जो सभी हरकतों पर मुहल्ला में नजर रखेगी. वही किसी तरह की परेशानी होने पर अविलंब सूचित करे. मौके पर पुअनि नीतेश कुमार, राजेश भारती, जाप के हरिहर गुप्ता, जितेंद्र भगत, भाजपा के राजीव रंजन साह, कुश मोदी, शक्ति गुप्ता, राजद के रघुनंदन यादव, बजरंग गुप्ता, कांग्रेस के हीरा प्रभाकर, अर्जून चौधरी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन