मेनहा गांव के पास हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट ली बाइक

सत्तर कटैया : बिहरा थाना क्षेत्र में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है.जिसके कारण लोग दहशत में जीने को मजबूर हो रहे हैं. गुरुवार की देर शाम सहरसा-लौकहा पथ पर मेनहा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर खोनहा निवासी विकास कुमार का बाइक लूट […]
सत्तर कटैया : बिहरा थाना क्षेत्र में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है.जिसके कारण लोग दहशत में जीने को मजबूर हो रहे हैं. गुरुवार की देर शाम सहरसा-लौकहा पथ पर मेनहा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर खोनहा निवासी विकास कुमार का बाइक लूट लिया. मिली जानकारी के अनुसार विकास देर शाम सहरसा से घर वापस हो रहा था.
वह जैसे ही मेनहा के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर हथियार सटा दिया और पहले मोबाइल व जेब से दो हजार नगदी छीन लिया. फिर कुंदा से प्रहार कर गाड़ी से नीचे उतार दिया और बाइक लेकर भाग गया. मौके पर पहुंची पुलिस को विकास ने सारी जानकारी देते हुए बताया कि हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक, मोबाइल व दो हजार नकदी छीन लिया है. इस लूटकांड को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




