आगरदह से शहरबन्नी तक पुल के लिए जलसत्याग्रह

Published at :09 Mar 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
आगरदह से शहरबन्नी तक पुल के लिए जलसत्याग्रह

कठडूमर घाट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कम खर्च में बन जायेगा पुल, अधिक लोगों को होगी सुविधा सिमरी बख्तियारपुर : आगरदह से शहरबन्नी तक पुल व सड़क निर्माण के लिए संघर्ष समिति ने बुधवार से कठडूमर घाट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह व धरना शुरू किया. सत्याग्रह में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिंधु यादव, सचिव रणविजय […]

विज्ञापन
कठडूमर घाट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
कम खर्च में बन जायेगा पुल, अधिक लोगों को होगी सुविधा
सिमरी बख्तियारपुर : आगरदह से शहरबन्नी तक पुल व सड़क निर्माण के लिए संघर्ष समिति ने बुधवार से कठडूमर घाट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह व धरना शुरू किया. सत्याग्रह में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिंधु यादव, सचिव रणविजय सिंह के नेतृत्व में भाजपा के अरविंद कुमार सिंह, रंजीत सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. सचिव रणविजय सिंह ने बताया कि पुल निर्माण की घोषणा होने तक रात दिन अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि कठडूमर घाट पर पुल के निर्माण हो जाने से यहां की लाखों आबादी राजनपुर के रास्ते सहरबन्नी होते हुए दरभंगा तक आसानी से जा सकेंगे. यहां पर पुल निर्माण में काफी कम खर्च भी आयेगा.
श्री सिंह ने कहा कि यह कोसी दियारा की लाखों की आबादी के लिए जीवन रेखा बन जायेगी. पुल निर्माण से सहरसा जिले का पहाड़पुर, राजनपुर, घोघसम, बलवाहाट, सिरवार, विरवार, आगरदह, धनुपरा, औराही, कनरिया सहित महिषी प्रखंड के कई अन्य पंचायत सहित खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड के पंचायतों के लोगों को काफी लाभ होगा.
जल सत्याग्रह में अरविंद सिंह, रणविजय सिंह, अमरनाथ सिंह, किशोर यादव, पंकज कुमार, रणविजय सिंह, अवध साह, मनोज सिंधु यादव, अशोक कुमार, जयकुमार, खगेश, अरविंद, कुसुम लाल, विपिन पंडित, पूर्व मुखिया राम सागर यादव, रामेश्वर यादव, शीतल यादव, दिनेश यादव, दिनेश सदा, दीनानाथ यादव, सहदेव, लक्ष्मण, प्रभु यादव, शामिल हैं. जबकि धरना में अमरनाथ सिंह, पूर्व सरपंच देबू यादव, अमरनाथ पासवान, मुन्ना भगत, करीम, बैजनाथ महतो, सरपंच सागर, योगेंद्र महतो, संजय यादव, सुमन कुमार सिंह, राम बाबू, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन