जेल में बंद अपराधी ने सैनिक से मांगी रंगदारी

Published at :06 Mar 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद अपराधी ने सैनिक से मांगी रंगदारी

सहरसा : चीन बार्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक पटुआहा निवासी विकास चंद्र मिश्रा से जेल में बंद भेड़धरी निवासी विद्यानंद शर्मा ने पांच लाख की रंगदारी की मांग की है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित सैनिक के आवेदन पर सदर […]

विज्ञापन

सहरसा : चीन बार्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक पटुआहा निवासी विकास चंद्र मिश्रा से जेल में बंद भेड़धरी निवासी विद्यानंद शर्मा ने पांच लाख की रंगदारी की मांग की है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित सैनिक के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वह 225 फील्ड रेजिमेंट में कार्यरत हैं और चीन बार्डर पर तैनात हैं. बीते 20 जनवरी को मोबाइल ( 7360925517) से एक धमकी भरा फोन आया. जो मेरे भाई विश्वनाथ मिश्र सूरज ने रिसीव किया. फोन करनेवाले भेड़धरी निवासी विद्या शर्मा ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है.

जेल प्रशासन पर उठायी उंगली : पीड़ित सैनिक ने कहा कि आरोपित इस तरह के कई वारदात रंगदारी, लूट, फिरौती की घटना को अपने सहयोगियों की मदद से अंजाम दे चुका है और कई बार जेल जा चुका है. वर्तमान में भी जेल में ही है और वहीं से वारदात Âबाकी पेज 15 पर
जेल में बंद…
को अंजाम दे रहा है. उन्होंने कहा कि जेल अधीक्षक व कर्मियों की बिना अनुमति के जेल से धमकी और धड़ल्ले से फोन करना भी जांच का विषय है. घटना के बाद से वह भी तनाव में अपने कर्तव्य को पूरा कर रहा था. अधिकारियों को कह कर कुछ दिन के लिए घर आया है.
कई मामले हैं दर्ज : पटुआहा में पंचायत चुनाव के पूर्व से दो पक्षों के बीच जारी गतिरोध के कारण सदर थाना में विद्यानंद शर्मा पर दर्जनों मामले दर्ज किये गये हैं. जानकारी के अनुसार, बीते वर्ष की 30 मई को वासुकी पांडेय ने कांड संख्या 458 दर्ज कराते संजना तांती, साजन शर्मा, विद्यानंद शर्मा, रौशन यादव, भूपेंद्र यादव को नामजद किया.

26 जून को अखिलेश्वर शुक्ला ने कांड संख्या 547 दर्ज कराते विद्यानंद शर्मा व रौशन यादव को आरोपी बनाया. 25 अक्तूबर को प्रभाष तिवारी ने कांड संख्या 823 दर्ज कराते विद्यानंद शर्मा, रौशन यादव, साजन शर्मा, बिट्टू शर्मा, दिनेश शर्मा, सोनू शर्मा, दिलीप शर्मा, मुकेश शर्मा, संजना तांती, परमेश्वरी शर्मा, राधे शर्मा, भूपन शर्मा, धीरेंद्र यादव, सिंहेश्वर शर्मा को आरोपित बनाया. 26 अक्तूबर को पप्पू शुक्ला ने विद्यानंद शर्मा, रौशन यादव, भूपेंद्र यादव सहित अन्य पर मामला दर्ज कराया. इसके अलावा एससीएसटी थाना में भी मामला दर्ज है.
सदर थाने में मामला दर्ज
पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन