बरयाही जा रही बरात गाड़ी की टक्कर से पांच घायल

Published at :06 Mar 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
बरयाही जा रही बरात गाड़ी की टक्कर से पांच घायल

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार में रविवार शाम सहरसा से बरियाही तरफ शादी में जा रहे उजले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी बीआर 19 एफ 3786 अनियंत्रित होकर बरियाही बाजार कलाली चौक के समीप स्थानीय निवासी मोहम्मद इसाक, मोहम्मद बरकत अली, मोहम्मद टीपू , प्रीतम कुमार और निशू कुमार को टक्कर मारते हुए […]

विज्ञापन

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार में रविवार शाम सहरसा से बरियाही तरफ शादी में जा रहे उजले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी बीआर 19 एफ 3786 अनियंत्रित होकर बरियाही बाजार कलाली चौक के समीप स्थानीय निवासी मोहम्मद इसाक, मोहम्मद बरकत अली, मोहम्मद टीपू , प्रीतम कुमार और निशू कुमार को टक्कर मारते हुए दो दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल स्थानीय लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी का उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा गाड़ी एवं ड्राइवर को पकड़कर बनगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन