मांगी 25 हजार रंगदारी नहीं देने पर की मारपीट

Published at :17 Feb 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
मांगी 25 हजार रंगदारी नहीं देने पर की मारपीट

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर वार्ड संख्या 26 निवासी अजय शर्मा ने बीते दस फरवरी को अपने पुत्र अंशु कुमार व चमन कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए पच्चीस हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित अजय ने बताया कि दस फरवरी की […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर वार्ड संख्या 26 निवासी अजय शर्मा ने बीते दस फरवरी को अपने पुत्र अंशु कुमार व चमन कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए पच्चीस हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित अजय ने बताया कि दस फरवरी की संध्या साढ़े पांच बजे उसका पुत्र अंशु कुमार और चमन कुमार घर की ओर आ रहा था. इसी दौरान पूर्व से ही मुख्य सड़क पर मौजूद भवेश कुमार, प्रदीप कुमार, सनोज शर्मा व सौरभ कुमार ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पच्चीस हजार रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके पुत्र के पॉकेट से जबरदस्ती 25 सौ रुपए निकाल लिया और कहा कि यह पहली किस्त है. जब उसके पुत्र ने पैसे वापस करने की मांग की तो आरोपियों ने लाठी, हाकी स्टिक और लोहे के रड से हमला कर दिया और बीच बचाव के क्रम में चमन पर भी हमला कर दिया साथ ही मेरे ऊपर भी जान मारने की नियत से फायरिंग कर दिया. पीड़ित ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे तो चारों आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए भाग गये. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार इससे पूर्व दूसरे पक्ष के लोगो के द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन