कैफे व ब्यूटी पार्लर में चोरी .रिफ्यूजी कॉलोनी की घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोगों में दहशत है. शुक्रवार रात भी चोरों ने दो दुकानों में चोरी कर ली. इस दौरान कंप्यूटर सेट, कॉस्मेटिक सामान व नकदी आदि की चोरी कर ली. सहरसा : शुक्रवार की रात रिफ्यूजी कॉलोनी श्याम इंटरनेट व शांभवी ब्यूटी पार्लर का सीन काट कर चोरों […]
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोगों में दहशत है. शुक्रवार रात भी चोरों ने दो दुकानों में चोरी कर ली. इस दौरान कंप्यूटर सेट, कॉस्मेटिक सामान व नकदी आदि की चोरी कर ली.
सहरसा : शुक्रवार की रात रिफ्यूजी कॉलोनी श्याम इंटरनेट व शांभवी ब्यूटी पार्लर का सीन काट कर चोरों ने कंप्यूटर सेट, कॉस्मेटिक सामान, 12 सौ नगद, सिलाई मशीन, साउंड की चोरी कर ली. मालूम हो कि बीते 25 जनवरी को भी चोरों ने श्याम इंटरनेट एवं शांभवी ब्यूटी पार्लर, राजीव झा की सीमेंट दुकान, दिवाकर खां के खाद बीज की दुकान का सीन काट चोरी कर ली थी. चोरी की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जला कर जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी लोगों को शांत करा रोड जाम हटाया. सदर थाना क्षेत्र में चोर व पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है.
चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. वहीं पुलिस गश्ती के नाम पर खानापूर्ति कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है. लगातार चोरी के बाद से लोगों के बीच दहशत का माहौल है. स्थिति ऐसी बन गयी है कि कब कौन सा घर चोरों द्वारा खाली हो जाय, कहना मुश्किल है. जानकारी के अनुसार सुबह से लेकर शाम तक गश्ती पर गश्ती होती है, लेकिन न ही चोरी की घटना और न ही असामाजिक तत्वों पर ही कोई लगाम लग पाया है. चोर के आतंक से लोग दिन में भी घर को सूना छोड़ नहीं जाना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




