मारपीट में महिला जख्मी

Published at :09 Feb 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में महिला जख्मी

सहरसा : शहर में जमीन विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट में गीता देवी व लखिया देवी जख्मी हो गयी. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. विपक्षियों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते कहा […]

विज्ञापन

सहरसा : शहर में जमीन विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट में गीता देवी व लखिया देवी जख्मी हो गयी. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विपक्षियों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते कहा कि वह गेहूं देखने खेत पर जा रही थी कि पूर्व से घात लगाये विपक्षियों ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में गीता देवी के पैर व बांह में गंभीर चोट लगी है. मालूम हो कि मंगलवार को इसी जगह पर हुई दो पक्षों में विवाद में गोली चलने से चंदन यादव जख्मी हो गया था. दूसरे दिन भी इस तरह की घटना से गांव में तनाव व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में पूर्व से ही जमीन का विवाद चल रहा है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामले की जानकारी नही है. जानकारी होने पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन