बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी. सदर थाना के पुअनि नीतेश कुमार के नेतृत्व में पैंथर जवानों ने व्यवहार न्यायालय के समीप से संदेहास्पद स्थिति में स्पेलेंडर बाइक (बीआर 19 इ 8091) के साथ होमगार्ड जवान गोबरगरहा निवासी दिनेश यादव […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी. सदर थाना के पुअनि नीतेश कुमार के नेतृत्व में पैंथर जवानों ने व्यवहार न्यायालय के समीप से संदेहास्पद स्थिति में स्पेलेंडर बाइक (बीआर 19 इ 8091) के साथ होमगार्ड जवान गोबरगरहा निवासी दिनेश यादव के पुत्र अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया.
सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को देख वह भागने का प्रयास किया. जिसे जवानों के सहयोग से पकड़ कर पूछताछ की गयी तो वह संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया और न ही बाइक संबंधित कोई कागजात ही दिखा पाया. छानबीन के दौरान चेसिस का नंबर भी घिसा हुआ था. पूछताछ में उसने बताया कि उसने सेकेंड हैंड बाइक खरीदी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




