भैंसुर ने की पिटाई, महिला जख्मी

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में कपड़ा फैलाने को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपनी मां व छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी निमी निधि ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि बड़ी गोतनी रूबी […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में कपड़ा फैलाने को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपनी मां व छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी निमी निधि ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि बड़ी गोतनी रूबी देवी गाली गलौज करते कपड़ा फेंकने लगी. मना करने पर पति पवन कुमार को बुलाया. गोतनी की आवाज पर भैंसुर अज्ञात लोगों के साथ आकर मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने आयी सास मणि देवी के साथ भी मारपीट की. भैंसुर व गोतनी ने सोने का चेन व कान से बाली छीन ली. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




