सहरसा में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का अपहरण, मामला दर्ज

पतरघट : ओपी क्षेत्र के पतरघट पंचायत स्थित एनपीएस विद्यालय शर्मा टोला लक्ष्मीपुर में पदस्थापित प्रधानाध्यापक दीपक कुमार यादव का विद्यालय से मंगलवार को अपहरण कर लिया गया. पिता ने ओपीअध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है. बनमा ओपी क्षेत्र के महारस बस्ती निवासी सेवानिवृत्त बीइओ विशुनदेव प्रसाद यादव ने […]
पतरघट : ओपी क्षेत्र के पतरघट पंचायत स्थित एनपीएस विद्यालय शर्मा टोला लक्ष्मीपुर में पदस्थापित प्रधानाध्यापक दीपक कुमार यादव का विद्यालय से मंगलवार को अपहरण कर लिया गया. पिता ने ओपीअध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है. बनमा ओपी क्षेत्र के महारस बस्ती निवासी सेवानिवृत्त बीइओ विशुनदेव प्रसाद यादव ने ओपी अध्यक्ष को दिये आवेदन मे कहा कि पतरघट पंचायत अंतर्गत एनपीएस विद्यालय लक्ष्मीपुर में उनका लड़का दीपक कुमार यादव प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है. वह सोमवार को दिन के दस बजे करीब अपने विद्यालय में था कि बेलेरो गाड़ी से चार पांच की संख्या में अपराधी विद्यालय पहुंचकर मुंह में गमछा बांध कर घसीटते हुए उसे गाड़ी में बिठा कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




