ePaper

सहरसा में बैखोफ अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, स्थिति गंभीर

Updated at : 08 Jan 2017 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा में बैखोफ अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, स्थिति गंभीर

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित सत्कार होटल के समीप उत्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कलेक्शन प्रतिनिधि सुमन सिंह को बैकोफ अपराधियों ने गोली मार कर रुपये से भरा बैग छीन लिया.कलेक्शन एजेंट सुमन सिंह के पेट में एक गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी […]

विज्ञापन

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित सत्कार होटल के समीप उत्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कलेक्शन प्रतिनिधि सुमन सिंह को बैकोफ अपराधियों ने गोली मार कर रुपये से भरा बैग छीन लिया.कलेक्शन एजेंट सुमन सिंह के पेट में एक गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है.

अपराधियों ने गोली मारने के बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया और अनुराग गली के रास्ते भाग गये. घटना शनिवार को लगभग साढ़े नौ बजे रात की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी बाइक पर सवार थे. घायल सुमन सिंह को सूर्या अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष भाई भरत सूर्या अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

घटना के बाद जिला मुख्यालय का मुख्य बाजार कहे जाने वाले डीबी रोड में सन्नाटा छाया हुआ है, लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि प्रशासन नाम की कोई चीज नही रह गयी है. अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे है और वरीय अधिकारी चुप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन