नोटबंदी के विरोध में धरना देगा राजद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक के आवास पर राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक सहरसा : नोटबंदी के विरोध में राजद 28 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का राजद ने पूरे राज्य में आंदोलन का रूख अख्तियार कर देश में नोटबंदी […]
विज्ञापन
विधायक के आवास पर राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
सहरसा : नोटबंदी के विरोध में राजद 28 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का राजद ने पूरे राज्य में आंदोलन का रूख अख्तियार कर देश में नोटबंदी का विरोध जताने की तैयारी शुरू कर दी है. नोटबंदी से आमलोगों को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए पार्टी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को बेकार बताया है. धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मंगलवार को स्थानीय विधायक अरुण कुमार यादव के आवास पर नगर राजद की बैठक आयोजित की गयी.
नगर अध्यक्ष बजरंग गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते विधायक ने कहा कि भारत सरकार की नोटबंदी से देश की गरीब जनता की परेशानी व ठप हो चुके छोटे छोटे व्यवसाय से मजदूरों की भुखमरी की जनता को जानकारी देने का काम किया जायेगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर नोटबंदी के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन होगा. कहा कि 28 दिसंबर को नोटबंदी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर राजद का विशाल धरना प्रदर्शन होगा.
राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मो ताहिर के संचालन में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव, राष्ट्रीय युवा महासचिव अजय कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, भानु यादव, कृष्ण मोहन चौधरी, कमल किशोर यादव, मुकेश यादव, मो मुसरफ, रघुनाथ यादव, राजद नेत्री गुंजन देवी, प्रीतम गुप्ता, भारत यादव, श्यामसुंदर यादव, बैजनाथ यादव, शिवशंकर विक्रांत सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




