महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें पप्पू यादव : लाजवंती झा
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से उपयोग किये गये आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों की भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह महामंत्री लाजवंती झा ने कड़ी निंदा की है.
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के विरुद्ध की गयी अभद्र टिप्पणी की निंदा की
सहरसा. सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से उपयोग किये गये आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों की भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह महामंत्री लाजवंती झा ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग ना केवल नारी शक्ति का अपमान है. बल्कि यह समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है. राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है. लेकिन भाषा की मर्यादा को लांघकर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. इस तरह के बयान समाज में नकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देते हैं एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बाधित करते हैं. उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव अपने दिये बयान को तत्काल वापस लें एवं देश की महिलाओं से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सभी नेताओं को अपनी भाषा एवं आचरण के प्रति सचेत रहना चाहिए. जिससे समाज में एक स्वस्थ वातावरण बना रहे. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव महिलाओं के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी टिप्पणी या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










