वर्ग 9वीं एवं 11वीं में होगा निशुल्क नामांकन, बैठक में लिया फैसला

सत्र 2026-27 में वर्ग 9वीं एवं वर्ग 11वीं में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उर्दू तंजीमों की बुधवार को बैठक आयोजित की गयी.
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के नामांकन को लेकर हुई बैठक
नामांकन के लिए ऑनलाइन का अंतिम तिथि एक मई निर्धारित
सहरसा. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय सत्र 2026-27 में वर्ग 9वीं एवं वर्ग 11वीं में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उर्दू तंजीमों की बुधवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अवधेश कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में इस सत्र में वर्ग 9वीं एवं वर्ग 11वीं में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया है. उन्होंने मौजूद लोगों से नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल से ऑनलाइन कर सकते हैं. ऑनलाइन का अंतिम तिथि एक मई तक निर्धारित है. विद्यालय में नामांकन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेधा सूची के आधार पर होगा.
उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए जागरूक किया जा रहा है. अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को चयनित कर उनको सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं भावनात्मक रूप से सक्षम बनाने का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में वर्ग 9वीं से 11वीं तक पढ़ाई की उत्तम व्यवस्था है. छात्र-छात्राओं को निशुल्क नामांकन के साथ निशुल्क आवासन, भोजन, वस्त्र, दवा, पुस्तक की आधुनिकतम सुविधा है. बैठक में सुन्नी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष आजम वारसी, सचिव शम्स तवरेज, सरफराज आलम, लोजपा रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मो इजहार आलम शिबू, पूर्व मुखिया अब्दुल सत्तार, मो हातिम, नवाज अख्तर, बरकत अली, मेराज आलम, कमर अफरोज सहित अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




