दो गुटों में गोलीबारी एक घायल

Published at :30 Sep 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों में गोलीबारी एक घायल

सोनबरसा : काशनगर पंचायत के सुखासनी गांव में गुरुवार की देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर कुख्यात अपराधी मणि पासवान व उसके चचेरे भाई रंजीत पासवान गुट के बीच जम कर गोलीबारी हुई. ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उक्त गोलीबारी सुखासनी गांव से दक्षिण पूर्व दिशा स्थित नहर पर हुई. घटना में आधा दर्जन से […]

विज्ञापन

सोनबरसा : काशनगर पंचायत के सुखासनी गांव में गुरुवार की देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर कुख्यात अपराधी मणि पासवान व उसके चचेरे भाई रंजीत पासवान गुट के बीच जम कर गोलीबारी हुई.

ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उक्त गोलीबारी सुखासनी गांव से दक्षिण पूर्व दिशा स्थित नहर पर हुई. घटना में आधा दर्जन से अधिक गोली चली. रंजीत पासवान को तीन गोली लगी है. ग्रामीण सूत्रों की मानें तो इस घटना में घायल रंजीत का इलाज किसी अज्ञात स्थल पर हो रहा है. काशनगर ओपी प्रभारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि गोलीबारी की सूचना है, लेकिन किसी के मरने या घायल होने की सूचना अब तक नहीं मिली है.

काशनगर पंचायत के सुखासनी गांव की घटना
वर्चस्व बनाने को लेकर कुख्यात अपराधी मणि पासवान व उसके चचेरे भाई रंजीत पासवान के गुट भिड़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन