मारपीट कर उड़ायी बाइक, मामला दर्ज

त्रिवेणीगंज : बाइक छिनतई व मारपीट की घटना के मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाक्षेत्र के सिकयाही वार्ड नंबर सात निवासी मो सद्दाम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर बताया है कि सोमवार की संध्या बाइक नंबर बीआर 50 डी 9035 से मकतब चौक (राघोपुर) से […]
त्रिवेणीगंज : बाइक छिनतई व मारपीट की घटना के मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाक्षेत्र के सिकयाही वार्ड नंबर सात निवासी मो सद्दाम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर बताया है कि सोमवार की संध्या बाइक नंबर बीआर 50 डी 9035 से मकतब चौक (राघोपुर) से अपने घर सिकयाही आ रहा था. इस क्रम में बादुर चौक लहरनियां के समीप सटे उत्तर पुल के पास पक्की सड़क में दो आदमी बिना नंबर प्लेट के बाइक से खड़े थे.
ज्योंहि उनकी गाड़ी वहां पहुंची की मोटर साइकिल से दो आदमी उनके गाड़ी के सामने खड़ी कर मारपीट करने लगा. आवेदन में यह भी बताया है कि एक आदमी उनके कनपट्टी पर कट्टा सटाते हुए बोला गाड़ी की चाबी दो नहीं तो जान से मार देंगे. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने दिये गये आवेदन के आधार पर कांड संख्या 196/16 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




