बहना ने भाई की कलाई पर..
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Aug 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

भाई-बहन का पर्व रक्षा बंधन आज मनाया जायेगा. बाजार में लोगों ने राखी की खरीदारी खूब की. महिला व युवतियों में दिखा खासा उत्साह दिखा. सहरसा : ई-बहन के अमर प्रेम व समर्पण को समर्पित रक्षा बंधन गुरुवार को देशभर सहित पूरे कोसी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. रक्षा बंधन को […]
विज्ञापन
भाई-बहन का पर्व रक्षा बंधन आज मनाया जायेगा. बाजार में लोगों ने राखी की खरीदारी खूब की. महिला व युवतियों में दिखा खासा उत्साह दिखा.
सहरसा : ई-बहन के अमर प्रेम व समर्पण को समर्पित रक्षा बंधन गुरुवार को देशभर सहित पूरे कोसी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. रक्षा बंधन को लेकर स्थानीय लोगों में एक दिन पूर्व बुधवार को उत्साह चरम पर दिखा. लोग बाजार में राखी सहित मिठाई व बहन को देने के लिए कपड़े व उपहारों की जमकर खरीदारी करते रहे. खासकर शहर के डीबी रोड, शंकर चौक, दहलान चौक व महावीर चौक पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखी गयी.
इसके अलावा झूलन मेला को लेकर शहर के महावीर चौक मंदिर को सजाया गया था. बाजार में सुबह से महिलाओं की आवाजाही लगातार शाम तक बनी रही.
मंहगाई के बावजूद हुई खरीदारी: राखियों की कीमतों पर गौर फरमायें तो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार तीस फीसदी की मंहगाई हुई है. लेकिन यह मंहगाई प्यार पर भारी पड़ती नजर नहीं आ रही है. महिलाओं व लड़कियों की भीड़ का राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. जहां सभी रेंज की राखियां रखी गयी थी. पांच रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं.
हो रही सीडी की बिक्री : सिमरी बख्तियारपुर. बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, रेशम की डोर से संसार बांधा है. भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन 18 अगस्त को मनाया जायेगा. बहनें अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की दुआ करेंगी.बाजारों में मिठाइयों के साथ रक्षाबंधन के गाने के कैसेट और सीडी की बिक्री भी जोरों पर है. रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई के दामों में काफी इजाफा होने के बावजूद जमकर मिठाई की खरीदारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




