डॉक्टर से मांगी 25 लाख की रंगदारी पूर्व में भी मांगी गयी थी रंगदारी

Published at :12 Aug 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर से मांगी 25 लाख की रंगदारी पूर्व में भी मांगी गयी थी रंगदारी

बोले अपराधी, इस बार वाहन पर नहीं दिमाग में लगेगी गोली सहरसा : अपराधियों ने फिर से शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ ब्रजेश सिंह के मोबाइल पर बुधवार की शाम फोन कर व मैसेज कर 25 लाख की रंगदारी की मांग की है. इसके बाद शहर के सभी डॉक्टर दहशत में हैं. पीड़ित डॉक्टर […]

विज्ञापन

बोले अपराधी, इस बार वाहन पर नहीं दिमाग में लगेगी गोली

सहरसा : अपराधियों ने फिर से शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ ब्रजेश सिंह के मोबाइल पर बुधवार की शाम फोन कर व मैसेज कर 25 लाख की रंगदारी की मांग की है. इसके बाद शहर के सभी डॉक्टर दहशत में हैं. पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि बुधवार को शाम पांच बजे एक नंबर से फोन आया. फोन रिसीव करते ही उन्होंने कहा कि इस बार नंबर प्लेट पर नहीं दिमाग पर गोली लगेगी. नहीं तो 25 लाख का इंतजाम करो. फोन करनेवालों ने कहा कि पुलिस को सूचना देना महंगा पड़ेगा. उसके तीन घंटे बाद मैसेज आया कि आवाज सुनाई नहीं देती है. कान में गोली लगेगी तो सबकुछ सुनाई देगा. मामले को ले एसपी अश्विनी कुमार ने कहा कि अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.
फोन व मैसेज कर डॉ ब्रजेश को गोली मारने की धमकी भी दी
आर-पार के मूड में सभी चिकित्सक : कुछ दिन पूर्व 26 जुलाई को नयाबाजार से गांधी पथ जाने के दौरान उनके वाहन पर गोली चलायी गयी थी. वही इससे पूर्व फरवरी माह में फोन से रंगदारी की मांग की गयी थी. मामला सामने आने के बाद रेड क्राॅस में आइएमए की बैठक आयोजित की गयी. इसमें मामलें का उद्भेदन होने तक हड़ताल पर जाने की चर्चा हुई. हांलाकि खबर लिखे जाने तक हड़ताल की अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी. चिकित्सक इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में है. हड़ताल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट को भी शामिल कराने का विचार किया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन