राजस्व कर्मचारी के घर दिनदहाड़े हजारों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

मामले की तहकीकात करती पुलिस. सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के जया प्रभा नगर निवासी पतरघट प्रखंड में कार्यरत कर्मचारी निर्मल जायसवाल के बंद घर में लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि अन्य दिनों की तरह बुधवार को पतरघट गये थे. पत्नी इलाज कराने दिल्ली गयी है. […]
विज्ञापन
मामले की तहकीकात करती पुलिस.
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के जया प्रभा नगर निवासी पतरघट प्रखंड में कार्यरत कर्मचारी निर्मल जायसवाल के बंद घर में लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है.
पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि अन्य दिनों की तरह बुधवार को पतरघट गये थे. पत्नी इलाज कराने दिल्ली गयी है. बुधवार की शाम वापस आने पर देखा कि दरवाजा का ताला टूटा था. अंदर जाने पर देखा कि सामान इधर-उधर बिखड़ा पड़ा था. चोरों ने गोदरेज में रखे अंगूठी, चेन, कानबाली, चांदी के जेवरात, छह हजार नकदी की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे लाखों की चोरी को अंजाम दिया है.
जिसकी सूचना सदर थाना को दे दी गयी है. दिनदहाड़े चोरी की घटना से लोगो में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय से चोरी पर अंकुश लगा था, लेकिन फिर चोरों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है. चोरी की सामान व चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




